
मंज़िल-दर-मंज़िल
Manzil-Dar-Manzil
Amarnath Srivastava
4 verses · ~9 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
पुण्य फलीभूत हुआ कल्प है नया सोने की जीभ मिली स्वाद तो गया
छाया के आदी हैं गमलों के पौधे जीवन के मंत्र हुए सुलह और सौदे अपना जड़ भूल गई द्वार की जया
हवा और पानी का अनुकूलन इतना बंद खिड़कियाँ बाहर की सोचें कितना अपनी सुविधा से है आँख में दया
मंज़िल दर मंज़िल है एक ज़हर धीमा सीढ़ियाँ बताती है घुटनों की सीमा मुझसे तो ऊँची है डाल पर बया
इति

Paired Painting
Reclining Nair Lady
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Punya Phalibhuta Hua carries.