№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Young Woman

Shanta

फाँस जो छूती रगों को

Phans Jo Chuti Ragon Ko

Amarnath Srivastava
1 min read 5 versesपीड़ातराज़ूपहचान

5 verses · ~1 min

फाँस जो छूती रगों को देखने में कुछ नहीं है

रह न पाया एक साँचे से मिला आकार मेरा स्वर्ण प्रतिमा जहाँ मेरी है फँसा अंगार मेरा आंख कह देती कहानी बाँचने में कुछ नहीं है।

हैं हमें झूला झुलाते सधे पलड़े के तराज़ू माप से कम तोलते हैं वाम ठहरे सधे बाज़ू दाँव पर सब कुछ लगा है देखने में कुछ नहीं है।

हर तरफ़ आँखें गड़ी हैं ढूँढ़ती मुस्कान मेरी लाल कालीनें बिछाते खो गयी पहचान मेरी हर तरफ पहरे लगे हैं आँकने में कुछ नहीं है।

बोलने वाले चमकते हो गई मणिदीप भाषा मैं अलंकृत क्या हुआ मुझसे अलंकृत है निराशा लोग जो उपहार लाए भाँपने में कुछ नहीं है।

इति

Amarnath Srivastava

The Poet

अमरनाथ श्रीवास्तव

Amarnath Srivastava

Young Woman

Paired Painting

Young Woman

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Phans Jo Chuti Ragon Ko carries.