Canvas
View of the Ghats at Benares

ShantaAdvanced

उषाकाल की भव्य शान्ति

Ushakaal Ki Bhavya Shanti

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
2 min read 7 versesMorningSilence

7 verses · ~2 min

निविडाऽन्धकार को मूर्त रूप दे देने वाली एक अकिंचन, निष्प्रभ, अनाहूत, अज्ञात द्युति-किरण: आसन्न-पतन, बिन जमी ओस की अन्तिम ईषत्करण, स्निग्ध, कातर शीतलता

अस्पृष्ट किन्तु अनुभूत: दूर किसी मीनार-क्रोड़ से मुल्ला का एक रूप पर अनेक भावोद्दीपक गम्भीरऽर आऽह्वाऽन: 'अस्सला तु ख़ैरम्मिनिन्ना:' निकट गली में किसी निष्करुण जन से बिन कारण पदाक्रान्त पिल्ले की

करुण रिरियाहट और गली के छप्पर-तल में शिशु का तुमक-तुनक कर रोना, मातृ-वक्ष को आतुर। ऊपर व्याप्त ओर-छोर मुक्त नीऽलाकाऽश:

दो अनथक अपलक-द्युति ग्रह, रात-रात में नभ का आधा व्यास पार कर फिर भी नियति-बद्ध, अग्रसर। उषाकाल: अनायास उठ गया चेतना से निद्रा का आँचल

मिला न पर पार्थक्य: पड़ा मैं स्तब्ध, अचंचल, मैं ही हूँ वह पदाक्रान्त रिरियाता कुत्ता- मैं ही वह मीनार-शिखर का प्रार्थी मुल्ला मैं वह छप्पर-तल का अहंलीन शिशु-भिक्षुक-

और, हाँ, निश्चय, मैं वह तारक-युग्म अपलक-द्युति अनथक-गति, बद्ध-नियति जो पार किये जा रहा नील मरु प्रांगण नभ का! मैं हूँ ये सब, ये सब मुझ में जीवित- मेरे कारण अवगत, मेरे चेतन में अस्तित्व-प्राप्त!

उषाकाल उषाकाल की रहस्यमय भव्य शान्ति...

इति

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

The Poet

अज्ञेय

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

View of the Ghats at Benares

Paired Painting

View of the Ghats at Benares

William Hodges captured this soul stirring vista during a period when the artistic gaze of the West first truly encountered the spiritual depth of Varanasi. The painting renders the ancient stone steps of the ghats, bathed in the soft, ethereal light of the morning sun. Hodges observes the life upon the river with a respectful distance, documenting the intricate relationship between the towering, fortress like structures and the gentle, rhythmic flow of the Ganges. It stands as a profound testament to a time when travel was a slow pilgrimage, and the artist acted as a bridge between two vastly different worlds.

Open the viewer →