№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Indrajit Conquering Indra

Veera

नये कवि से

Naye Kavi Se

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
5 min read 16 versesनया कविnew poetमार्ग

16 verses · ~5 min

आ, तू आ, हाँ, आ, मेरे पैरों की छाप-छाप पर रखता पैर, मिटाता उसे, मुझे मुँह भर-भर गाली देता- आ, तू आ।

तेरा कहना है ठीक: जिधर मैं चला नहीं वह पथ था: मेरा आग्रह भी नहीं रहा मैं चलूँ उसी पर सदा जिसे पथ कहा गया, जो

इतने-इतने पैरों द्वारा रौंदा जाता रहा कि उस पर कोई छाप नहीं पहचानी जा सकती थी। मेरी खोज नहीं थी उस मिट्टी की जिस को जब चाहूँ मैं रौंदूँ: मेरी आँखें

उलझी थीं उस तेजोमय प्रभा-पुंज से जिस से झरता कण-कण उस मिट्टी को कर देता था कभी स्वर्ण तो कभी शस्य, कभी जीव तो कभी जीव्य,

अनुक्षण नव-नव अंकुर-स्फोटित, नव-रूपायित। मैं कभी न बन सका करुण, सदा करुणा के उस अजस्र सोते की ओर दौड़ता रहा जहाँ से सब कुछ होता जाता था प्रतिपल

आलोकित, रंजित, दीप्त, हिरण्मय रहस्य-वेष्टित, प्रभा-गर्भ, जीवनमय। मैं चला, उड़ा, भटका, रेंगा, फिसला, (क्या नाम क्रिया के उस की आत्यन्तिक गति को कर सके निरूपित?)-

तू जो भी कह-आक्रोध नहीं मुझ को, मैं रुका नहीं मुड़ कर पीछे तकने को, क्यों कि अभी भी मुझे सामने दीख रहा है वह प्रकाश: अभी भी मरी नहीं है

ज्योति टेरती इन आँखों की। तू आ, तू देख कि यह पैरों की छाप पड़ी है जहाँ, कहीं वह है सूना फैलाव रेत का जिस में कोई प्यासा मर सकता है:

बीहड़ झारखंड है कहीं, कँटीली जिस की खोहों में कोई बरसों तक चाहे भटक जाय, कहीं मेड़ है किसी परायी खेती की, मुड़ कर ही जिस के अगल-बगल से कोई गलियारा पा लेना होगा।

कहीं कुछ नहीं, चिकनी काली रपटन जिस के नीचे एक कुलबुलाती दलदल है झाग-भरा मुँह बाये, घात लगाये। किन्तु प्यास से मरा नहीं मैं, गलियारे भी

चाहे जैसे मुझे मिले: दलदल में भी मैं डूबा नहीं। पर आ तू, सभी कहीं, सब चिह्न रौंदता अपने से आगे जाने वाले के-

आ, तू आ, रखता पैरों पर पैर, गालियाँ देता, ठोकर मार मिटाता अनगढ़ (और अवांछित रखे गये!) इन मर्यादा-चिह्नों को

आ, तू आ! आ तू, दर्पस्फीत जयी! मेरी तो तुझे पीठ ही दीखेगी-क्या करूँ कि मैं आगे हूँ और देखता भी आगे की ओर? पाँवड़े

मैंने नहीं बिछाये-वे तो तभी, वहीं बिछ सकते हैं प्रशस्त हो मार्ग जहाँ पर। आता जा तू, कहता जा जो जी आवे: मैं चला नहीं था पथ पर,

पर मैं चला इसी से तुझ को बीहड़ में भी ये पद-चिह्न मिले हैं, काँटों पर ये एकोन्मुख संकेत लहू के, बालू की यह लिखत, मिटाने में ही

जिस को फिर से तू लिख देगा। आ तू, आ, हाँ, आ, मेरे, पैरों की छाप-छाप पर रखता पैर, जयी, युगनेता, पथ-प्रवर्त्तक, आ तू आ- ओ गतानुगामी!

इति

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

The Poet

अज्ञेय

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

1911 · 1987

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan, universally known by his pen name Agyeya, completely rewired the circuitry of modern Hindi literature. Born in 1911 in a British archaeological camp in Uttar Pradesh, his life was as fiercely untraditional as his prose. Before he became the architect of the Prayogavaad (Experimentalism) movement, he was an active revolutionary who spent four years in British colonial prisons for attempting to help Bhagat Singh escape. In those prison cells, he began drafting Shekhar: Ek Jivani, a psychological novel that shocked the literary establishment with its unapologetic exploration of the individual ego. He rejected the prevailing romanticism of the era and instead assembled the Tar Saptak series, bringing together a new generation of poets who wrote in free verse about alienation, intellect, and the fractured modern psyche. He won the Sahitya Akademi Award in 1964 and the Jnanpith Award in 1978. Agyeya was a novelist, a combatant officer in World War II, a journalist, and a profound existential thinker. He gave Hindi literature the vocabulary to interrogate the inner self without the comfort of traditional morality.

Indrajit Conquering Indra

Paired Painting

Indrajit Conquering Indra

This profound canvas brings to life a dramatic episode from the Hindu epic Ramayana, capturing the moment of supreme triumph when Indrajit, also known as Meganada, subdues Indra, the king of the devas. Raja Ravi Varma masterfully bridges classical Indian mythology with Western academic realism, breathing deep psychological life into divine and heroic figures. We witness the tense atmosphere of victory, where celestial pride meets mortal valor, rendered with delicate sensitivity to costume, expression, and architectural grandeur.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Naye Kavi Se carries.