№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Girl with a Vase

Shanta

मैंने पूछा क्या कर रही हो

Maine Puchha Kya Kar Rahi Ho

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
2 min read 4 versesरसोईkitchenस्त्री

4 verses · ~2 min

मैंने पूछा यह क्या बना रही हो? उसने आँखों से कहा धुआँ पोछते हुए कहा: मुझे क्या बनाना है! सब-कुछ अपने आप बनता है मैंने तो यही जाना है । कह लो भगवान ने मुझे यही दिया है ।

मेरी सहानुभूति में हठ था: मैंने कहा: कुछ तो बना रही हो या जाने दो, न सही – बना नहीं रही – क्या कर रही हो? वह बोली: देख तो रहे हो छीलती हूँ नमक छिड़कती हूँ मसलती हूँ निचोड़ती हूँ कोड़ती हूँ कसती हूँ फोड़ती हूँ फेंटती हूँ महीन बिनारती हूँ मसालों से सँवारती हूँ देगची में पलटती हूँ बना कुछ नहीं रही बनाता जो है – यह सही है- अपने–आप बनाता है पर जो कर रही हूँ– एक भारी पेंदे मगर छोटे मुँह की देगची में सब कुछ झोंक रही हूँ दबा कर अँटा रही हूँ सीझने दे रही हूँ । मैं कुछ करती भी नहीं– मैं काम सलटती हूँ ।

मैं जो परोसूँगी जिन के आगे परोसूँगी उन्हें क्या पता है कि मैंने अपने साथ क्या किया है?

(मार्च 1980)

इति

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

The Poet

अज्ञेय

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

Girl with a Vase

Paired Painting

Girl with a Vase

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Maine Puchha Kya Kar Rahi Ho carries.