Canvas
Saraswati

ShantaAdvanced

इशारे ज़िंदगी के

Ishare Zindagi Ke

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
3 min read 10 versesLifeLanguage

10 verses · ~3 min

ज़िंदगी हर मोड़ पर करती रही हमको इशारे जिन्हें हमने नहीं देखा। क्योंकि हम बाँधे हुए थे पट्टियाँ संस्कार की और हमने बाँधने से पूर्व देखा था- हमारी पट्टियाँ रंगीन थीं ज़िंदगी करती रही नीरव इशारे: हम छली थे शब्द के।

'शब्द ईश्वर है, इसी में वह रहस्य है: शब्द अपने आप में इति है- हमें यह मोह अब छलता नहीं था। शब्द-रत्नों की लड़ी हम गूँथकर माला पिन्हाना चाहते थे नए रूपाकार को और हमने यही जाना था कि रूपाकार ही तो सार है।

एक नीरव नदी बहती जा रही थी बुलबुले उसमें उमड़ते थे रह: संकेत के: हर उमडऩे पर हमें रोमांच होता था। फूटना हर बुलबुले का हमें तीखा दर्द होता था। रोमांच! तीखा दर्द! नीरव रह: संकेत-हाय।

ज़िंदगी करती रही नीरव इशारे हम पकड़े रहे रूपाकार को। किंतु रूपाकार चोला है किसी संकेत शब्दातीत का, ज़िंदगी के किसी गहरे इशारे का।

शब्द: रूपाकार: फिर संकेत ये हर मोड़ पर बिखरे हुए संकेत- अनगिनती इशारे ज़िंदगी के ओट में जिनकी छिपा है अर्थ। हाय, कितने मोह की कितनी दिवारें भेदने को- पूर्व इसके, शब्द ललके। अंक भेंटे अर्थ को क्या हमारे हाथ में वह मंत्र होगा, हम इन्हें संपृक्त कर दें।

अर्थ दो अर्थ दो मत हमें रूपाकार इतने व्यर्थ दो। हम समझते हैं इशारा ज़िंदगी का- हमें पार उतार दो- रूप मत, बस सार दो।

मुखर वाणी हुई: बोलने हम लगे: हमको बोध था वे शब्द सुंदर हैं- सत्य भी हैं, सारमय हैं। पर हमारे शब्द जनता के नहीं थे, क्योंकि जो उन्मेष हम में हुआ जनता का नहीं था, हमारा दर्द जनता का नहीं था संवेदना ने ही विलग कर दी हमारी अनुभूति हमसे।

यह जो लीक हमको मिली थी- अंधी गली थी। चुक गई क्या राह! लिख दें हम चरम लिखतम् पराजय की?

इशारे क्या चुक गए हैं ज़िंदगी के अभिनयांकुर में? बढ़े चाहे बोझ जितना शास्त्र का, इतिहास, रूढ़ि के विन्यास का या सूक्त का- कम नहीं ललकार होती ज़िंदगी।

मोड़ आगे और है- कौन उसकी ओर देखो, झाँकता है?

इति

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

The Poet

अज्ञेय

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

1911 · 1987

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan, universally known by his pen name Agyeya, completely rewired the circuitry of modern Hindi literature. Born in 1911 in a British archaeological camp in Uttar Pradesh, his life was as fiercely untraditional as his prose. Before he became the architect of the Prayogavaad (Experimentalism) movement, he was an active revolutionary who spent four years in British colonial prisons for attempting to help Bhagat Singh escape. In those prison cells, he began drafting Shekhar: Ek Jivani, a psychological novel that shocked the literary establishment with its unapologetic exploration of the individual ego. He rejected the prevailing romanticism of the era and instead assembled the Tar Saptak series, bringing together a new generation of poets who wrote in free verse about alienation, intellect, and the fractured modern psyche. He won the Sahitya Akademi Award in 1964 and the Jnanpith Award in 1978. Agyeya was a novelist, a combatant officer in World War II, a journalist, and a profound existential thinker. He gave Hindi literature the vocabulary to interrogate the inner self without the comfort of traditional morality.

Saraswati

Paired Painting

Saraswati

In this transcendent masterpiece, Raja Ravi Varma captures the divine embodiment of knowledge, music, art, wisdom, and learning. Seated gracefully upon a serene riverbank, the Goddess holds her traditional Veena, ready to awaken the universe with harmonious chords of creation. A magnificent peacock, symbolizing patience and divine grace, rests near her feet, while blooming lotuses float gently in the sacred waters behind her. Through exquisite control of light and shadow, the artist bridges the divine and the earthly, inviting the viewer into a profound meditative space of spiritual awakening.

Open the viewer →