
अंगूर-बेल
Angoor Bel
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
1 verse · ~2 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Aaj Thaka Hiya Haril Mera
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'17 verses · ~4 min
इस सूखी दुनिया में प्रियतम मुझ को और कहाँ रस होगा? शुभे! तुम्हारी स्मृति के सुख से प्लावित मेरा मानस होगा!
दृढ़ डैनों के मार थपेड़े अखिल व्योम को वश में करता, तुझे देखने की आशा से अपने प्राणों में बल भरता,
ऊषा से ही उड़ता आया, पर न मिल सकी तेरी झाँकी साँझ समय थक चला विकल मेरे प्राणों का हारिल-पाखी
तृषित, श्रांत, तम-भ्रांत और निर्मम झंझा-झोंकों से ताड़ित- दरस प्यास है असह, वही पर किए हुए उस को अनुप्राणित!
गा उठते हैं, 'आओ आओ!' केकी प्रिय घन को पुकार कर स्वागत की उत्कंठा में वे हो उठते उद्भ्रांत नृत्य पर!
चातक-तापस तरु पर बैठा स्वाति-बूँद में ध्यान रमाये, स्वप्न तृप्ति का देखा करता 'पी! पी! पी!' की टेर लगाये;
हारिल को यह सह्य नहीं है- वह पौरुष का मदमाता है: इस जड़ धरती को ठुकरा कर उषा-समय वह उड़ जाता है।
'बैठो, रहो, पुकारो-गाओ, मेरा वैसा धर्म नहीं है; मैं हारिल हूँ, बैठे रहना मेरे कुल का कर्म नहीं है।
तुम प्रिय की अनुकंपा माँगो, मैं माँगूँ अपना समकक्षी साथ-साथ उड़ सकने वाला एकमात्र वह कंचन-पक्षी!'
यों कहता उड़ जाता हारिल ले कर निज भुज-बल का संबल किंतु अंत संध्या आती है- आखिर भुज-बल है कितना बल?
कोई गाता, किंतु सदा मिट्टी से बँधा-बँधा रहता है, कोई नभ-चारी, पर पीड़ा भी चुप हो कर ही सहता है;
चातक हैं, केकी हैं, संध्या को निराश हो सो जाते हैं, हारिल हैं- उड़ते-उड़ते ही अंत गगन में खो जाते हैं।
कोई प्यासा मर जाता है, कोई प्यासा जी लेता है कोई परे मरण-जीवन से कड़ुवा प्रत्यय पी लेता है।
आज प्राण मेरे प्यासे हैं, आज थका हिय-हारिल मेरा आज अकेले ही उस को इस अँधियारी संध्या ने घेरा।
मुझे उतरना नहीं भूमि पर तब इस सूने में खोऊँगा धर्म नहीं है मेरे कुल का- थक कर भी मैं क्यों रोऊँगा?
पर प्रिय! अंत समय में क्या तुम इतना मुझे दिलासा दोगे- जिस सूने में मैं लुट चला, कहीं उसी में तुम भी होगे?
इस सूखी दुनिया में प्रियतम मुझ को और कहाँ रस होगा? शुभे! तुम्हारी स्मृति के सुख से प्लावित मेरा मानस होगा।
इति
The Poet
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
1911 · 1987
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan, universally known by his pen name Agyeya, completely rewired the circuitry of modern Hindi literature. Born in 1911 in a British archaeological camp in Uttar Pradesh, his life was as fiercely untraditional as his prose. Before he became the architect of the Prayogavaad (Experimentalism) movement, he was an active revolutionary who spent four years in British colonial prisons for attempting to help Bhagat Singh escape. In those prison cells, he began drafting Shekhar: Ek Jivani, a psychological novel that shocked the literary establishment with its unapologetic exploration of the individual ego. He rejected the prevailing romanticism of the era and instead assembled the Tar Saptak series, bringing together a new generation of poets who wrote in free verse about alienation, intellect, and the fractured modern psyche. He won the Sahitya Akademi Award in 1964 and the Jnanpith Award in 1978. Agyeya was a novelist, a combatant officer in World War II, a journalist, and a profound existential thinker. He gave Hindi literature the vocabulary to interrogate the inner self without the comfort of traditional morality.

Paired Painting
Damayanti and Her Maidservant
In this deeply moving masterwork, Raja Ravi Varma captures the ethereal princess Damayanti lost in the sweet, agonizing throes of longing for Nala, the king of Nishadha. Seated upon a marble terrace against a twilight sky, her delicate frame embodies the tender vulnerability of love, while her devoted confidante stands gently at her side, holding a peacock feather fan and offering a comforting presence. Varma masterfully merges European academic realism with classical Indian sensibilities, breathing a vibrant, theatrical soul into the sacred literature of the subcontinent and allowing viewers to intimately share in the quiet emotional depths of immortal mythological heroines.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Aaj Thaka Hiya Haril Mera carries.