№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

Hasya

उनकी दास्तान

Unki Dastaan

Ajit Kumar
5 min read 13 versesसाइकिलकूड़ासम्मान

13 verses · ~5 min

जब उन्होंने पहली नौकरी पाई हर दिन का सफ़र इतना लंबा था साइकिल ज़रूरी हुई तय करने के लिए पर उसे खरीदने के वास्ते पैसे नहीं थे।

एक मित्र से उधार मिला... साल भर तक हर महीने सौ रुपये चुका भरपाई हुई जिस दिन उसी रोज़ साइकिल चोरी गई- ‘अँधरऊ बटत जाँय, पँड़ऊ चबात जाँय’- कहावत को सिद्ध करती।

तब से यह एक पैटर्न बन गया- इधर वेतन मिला, उधर हूर्र... फिर भी सबों की तरह उनके पास भी कुछ-न-कुछ चीज़-बस्त इकट्ठी होती ही गई बर्तन-भांडे, कपडे-लत्ते, काग़ज़-पत्तर, कुर्सी-मेज़, पंखे,कूलर…

और वह वक़्त भी आया, घर में सामान इतना बढा… अकसर कहने लगीं पत्नी- इतना कूड़ा इकटठा है, इसे फेंको, अपने रहने के लिए थोड़ी जगह तो निकले।

हर बार वे अडंगा लगा देते- 'सबसे पहले इस कूड़े-- मुझ बूढे -को फेंको, उसके बाद सब-कुछ को माचिस लगा देना।'

यही डायलाग उनके बीच सालो-साल चलता रहा, इस हद तक पहुँचता कि एक रोज़ जब कबाड़ी घर की पुरानी पत्रिकायें ले जा रहा था, वे बुरी तरह बिफर गए- ‘मुझे भी इनके साथ अपनी बोरी में बांधो ।‘

यह तमाशा कुछ पड़ोसियों ने भी देखा, गोकि बीच-बचाव करने के लालच में जब वे नहीं पडे़ तो चारपाई और चादर ने ही बुढ़ऊ की खिसियाहट छिपाई ।

इस कथा का अन्त यों हुआ— घरवालों की कुरेद से तंग आ अंगड़-खंगड़ सब ठेले पर लाद जब वे बडे़ बाज़ार में उसे बेचने को पहुँचे और ढेर से कूपन मिले जिनके बदले उसी बाज़ार से मनपसंद चीज़ें ख़रीद लाने की सुविधा थी, वे बेक़रार हो उठे- हर ऐरे-गैरे के हाथ कुछ कूपन थमाते और बाक़ियों को हवा में बिखराते, वे हँसते हुए बोले— 'यही तो असली मुद्दा है- जीवन भर में इकट्ठा हुए कचरे से आख़िरकार जब छुट्टी मिली, तो दूसरा और कचरा उठा अपने घर में ले जाऊँ, इतना भोंदू मैं नहीं हूँ...

'नहीं चाहिए मुझे कुछ भी कोई माल, असबाब, सामान- कुच्छ भी नहीं।'

उनकी यह बरबराहट सुन,पत्नी विलाप कर उठीं- 'इन्हें तो प्यार था अपनी हर चीज़ से, सब कुछ सदा छाती से चिपकाए रखते थे... अब देखो न, अचानक हो गए ऐसे निर्मोही मानो किसी का कोई अर्थ नहीं।'...

तब छोटकू ने इस टीप मे अपना बन्द जोड़ा- 'दरअसल दादा जी सामान के नहीं, सम्मान के भूखे हैं।'

इस पर राहत की साँस ले इकट्ठा घरवालों ने जब शुरू किया कोरस एक स्वर से-- 'हिप-हिप-हुर्रे... 'भापाजी, तुसी ग्रेट हो'...

बुजुर्गवार के होठों पर महज उदास और फ़ीकी-सी मुस्कान ही नज़र आई- उन सभी के उत्साह पर पानी फेरती ।

इति

Ajit Kumar

The Poet

अजित कुमार

Ajit Kumar

1933 · 2017

Ajit Kumar occupied a remarkably unique space in modern Hindi literature, serving simultaneously as a brilliant creator and a devoted custodian of the literary tradition. Born in 1933 in Lucknow, he became a highly respected poet, memoirist, and editor associated with the Nayi Kavita movement. He was one of the closest confidants of Harivansh Rai Bachchan, taking on the monumental task of editing the complete works of the legendary poet and ensuring that a vast literary heritage was preserved for future generations. In his own writing, Kumar possessed a gentle, conversational lyricism that completely avoided heavy academic pretension. Through memoirs like Door Van Mein and travelogues like Safri Jhole Mein, he mapped both geographical landscapes and the intricate emotional terrains of human friendship. Passing away in 2017, he left behind a legacy defined by profound intellectual generosity. He was a writer who understood that celebrating the greatness of others only expands one's own literary soul.

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

Paired Painting

A Pathare Prabhu Wedding Ceremony

In this magnificent watercolour, Mahadev Vishwanath Dhurandhar provides a rare and deeply personal glimpse into the traditions of his own Pathare Prabhu community. Created in 1944, the very year of the artist's passing, the painting serves as a final, loving tribute to the cultural fabric of old Bombay. Dhurandhar was a master of the Academic Realism taught at the Sir J.J. School of Art, yet here he transcends mere technical precision to capture the lived emotion of a wedding. Every figure is rendered with individual dignity, from the elders in their traditional red turbans to the women draped in lustrous silk sarees, each detail reflecting the unique social standing and heritage of the community. It is an invitation to witness a sacred transition, recorded by a man who understood these rituals not just as a painter, but as a devoted member of the family gathered there.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Unki Dastaan carries.