
दरियादिली
Dariyadili
Ajit Kumar
2 verses · ~8 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

3 verses · ~1 min
सलाह तो यह थी कि दिन भर जो प्रश्न तुम्हें उलझाए रखें, उन्हें डाल दो मन के अतल गह्वर में, अगली सुबह सरल उत्तर मिल जाएंगे।
पर एक बार जब इसे मैंने आज़माना चाहा, अक्खी रात इधर से उधर, फिर उधर से इधर करवट काटते ही बीती...
फिर पूरा दिन हम घोड़े बेचकर सोए- क्या पता– जीवन की समस्याओं का उत्तर यही हो?
इति

Paired Painting
Summer Landscape
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Prasnottar carries.