Canvas
Shakuntala Writing a Letter

ShringaraAdvanced

ये मेघ साहसिक सैलानी

Ye Megh Sahasik Sailani

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
2 min read 10 versesYamunaCloudsRain

10 verses · ~2 min

ये मेघ साहसिक सैलानी! ये तरल वाष्प से लदे हुए द्रुत साँसों से लालसा भरे ये ढीठ समीरण के झोंके कंटकित हुए रोएं तन के किन अदृश करों से आलोड़ित स्मृति शेफाली के फूल झरे!

झर झर झर झर अप्रतिहत स्वर जीवन की गति आनी-जानी!

झर - नदी कूल के झर नरसल झर - उमड़ा हुआ नदी का जल ज्यों क्वारपने की केंचुल में यौवन की गति उद्दाम प्रबल

झर - दूर आड़ में झुरमुट की चातक की करूण कथा बिखरी चमकी टिटीहरी की गुहार झाऊ की साँसों में सिहरी मिल कर सहसा सहमी ठिठकीं वे चकित मृगी सी आँखडि़याँ झर!सहसा दर्शन से झंकृत इस अल्हड़ मानस की कड़ियाँ!

झर - अंतरिक्ष की कौली भर मटियाया सा भूरा पानी थिगलियाँ भरे छीजे आँचल-सी ज्यों-त्यों बिछी धरा धानी हम कुंज-कुंज यमुना-तीरे बढ़ चले अटपटे पैरों से छिन लता-गुल्म छिन वानीरे झर झर झर झर द्रुत मंद स्वर आये दल बल ले अभिमानी ये मेघ साहसिक सैलानी!

कम्पित फरास की ध्वनि सर सर कहती थी कौतुक से भर कर पुरवा पछवा हरकारों से कह देगा सब निर्मम हो कर दो प्राणों का सलज्ज मर्मर औत्सुक्य-सजल पर शील-नम्र इन नभ के प्रहरी तारों से!

ओ कह देते तो कह देते पुलिनों के ओ नटखट फरास! ओ कह देते तो कह देते पुरवा पछवा के हरकारों नभ के कौतुक कंपित तारों हाँ कह देते तो कह देते लहरों के ओ उच्छवसित हास! पर अब झर-झर स्मृति शेफाली यह युग-सरि का अप्रतिहत स्वर! झर-झर स्मृति के पत्ते सूखे जीवन के अंधड़ में पिटते मरूथल के रेणुक कण रूखे!

झर - जीवन गति आनी जानी उठती गिरतीं सूनी साँसें लोचन अन्तस प्यासे भूखे

अलमस्त चल दिये छलिया से ये मेघ साहसिक सैलानी!

दिल्ली, 1942

इति

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

The Poet

अज्ञेय

Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

Shakuntala Writing a Letter

Paired Painting

Shakuntala Writing a Letter

This exquisite masterpiece depicts the legendary Shakuntala, a heroine from the Mahabharata, in a moment of tender vulnerability. As she pauses from composing a love letter to her husband Dushyanta, her soul is captured in a state of longing. Raja Ravi Varma brought the classical Sanskrit literature of Kalidasa into the visual realm, merging Western academic realism with Indian aesthetic sensibilities. Her companion sits beside her, sharing in the quiet intimacy of the forest, while the gentle deer at her feet serves as a witness to the profound innocence of her heart. The painting is a poetic meditation on love, nature, and the archetypal feminine presence in Indian consciousness.

Open the viewer →