
चांदनी जी लो
Chandni Ji Lo
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
6 verses · ~11 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Van Jharne Ki Dhaar
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'8 verses · ~1 min
मुड़ी डगर मैं ठिठक गया वन-झरने की धार साल के पत्ते पर से झरती रही
मैने हाथ पसार दिये वह शीतलता चमकीली मेरी अंजुरी भरती रही
गिरती बिखरती एक कलकल करती रही
भूल गया मैं क्लांति, तृषा, अवसाद, याद बस एक हर रोम में सिहरती रही
लोच भरी एडि़याँ लहराती तुम्हारी चाल के संग-संग मेरी चेतना विहरती रही
आह! धार वह वन झरने की भरती अंजुरी से झरती रही
और याद से सिहरती मेरी मति तुम्हारी लहराती गति के साथ विचरती रही
मैं ठिठक रहा मुड़ गयी डगर वन झरने सी तुम मुझे भिंजाती चली गयीं सो... चली गयीं...
इति
The Poet
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

Paired Painting
Shakuntala Looking for Dushyanta
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Van Jharne Ki Dhaar carries.