
प्रात: कुमुदिनी
Pratah Kumudini
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'
1 verse · ~5 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

Shringara
Tajmahal Ki Chhaya Mein
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'5 verses · ~2 min
मुझ में यह सामर्थ्य नहीं है मैं कविता कर पाऊँ, या कूँची में रंगों ही का स्वर्ण-वितान बनाऊँ । साधन इतने नहीं कि पत्थर के प्रासाद खड़े कर- तेरा, अपना और प्यार का नाम अमर कर जाऊँ।
पर वह क्या कम कवि है जो कविता में तन्मय होवे या रंगों की रंगीनी में कटु जग-जीवन खोवे? हो अत्यन्त निमग्न, एकरस, प्रणय देख औरों का- औरों के ही चरण-चिह्न पावन आँसू से धोवे?
हम-तुम आज खड़े हैं जो कन्धे से कन्धा मिलाये, देख रहे हैं दीर्घ युगों से अथक पाँव फैलाये व्याकुल आत्म-निवेदन-सा यह दिव्य कल्पना-पक्षी: क्यों न हमारा ह्र्दय आज गौरव से उमड़ा आये!
मैं निर्धन हूँ,साधनहीन; न तुम ही हो महारानी, पर साधन क्या? व्यक्ति साधना ही से होता दानी! जिस क्षण हम यह देख सामनें स्मारक अमर प्रणय का प्लावित हुए, वही क्षण तो है अपनी अमर कहानी!
२० दिसम्बर १९३५, आगरा
इति
The Poet
Sachchidananda Hirananda Vatsyayan 'Agyeya'

Paired Painting
Udaipur Palace
In this evocative masterpiece, Raja Ravi Varma turns his gaze toward the historic Udaipur Palace. His brush captures the gentle ripple of the water and the sunlight washing over the stone facades with a quiet dignity. The scene invites the viewer to step into a bygone era of architectural splendor, where the serenity of the lake mirrors the timeless grace of the palace walls. It is a profound meditation on the heritage of India, rendered with the meticulous precision and deep cultural reverence for which the artist is celebrated.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Tajmahal Ki Chhaya Mein carries.