№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Portrait of a Lady

Shanta

पालकर रख न उसे हाथ के छाले जैसा

Paalakar Rakh Na Use Haath Ke Chhaale Jaisa

Chandrasen Virat
2 min read 9 versesदुखpainछाले

9 verses · ~2 min

पालकर रख न उसे हाथ के छाले जैसा देर तक दुख को नहीं ओढ़ दुशाले जैसा

ठीक तो ये है कि दुख जितना है उतना ही रहे एक काँटे को बना ख़ुद ही न भाले जैसा

लोग बेदर्द हैं कितने कि ढहा देते हैं सोचते क्यों नहीं दिल होता शिवाले जैसा

दूज का चाँद ये कैसा है जो पूछा तूने मुझको लगता है तेरे कान के बाले जैसा

अपने बंगले के ही गैरेज में दे दी है जगह उसने माँ बाप को रक्खा है अटाले जैसा

मैंने देखा है तेरे लाज भरे मुखड़े पर आरती में जले दीपक के उजाले जैसा

संत बनते हैं सभी लोग सियासत वाले बह रहा सबके ही पेंदों में पनाले जैसा

व्यंग्य के नाम पे जो हास्य परोसा फूहड़ उसमें करुणा का है उपयोग मसाले जैसा

शेर होता है ग़ज़ल का वही उम्दा, सच्चा जिसमें शायर का तजुर्बा हो हवाले जैसा

इति

Chandrasen Virat

The Poet

चंद्रसेन विराट

Chandrasen Virat

Portrait of a Lady

Paired Painting

Portrait of a Lady

Raja Ravi Varma was a luminary who bridged the divide between traditional Indian iconography and Western academic realism. His paintings, often depicting elegant women in their cultural splendor, serve as a testament to the grace and dignity of the Indian noblewoman during the late nineteenth century. In this piece, the soft gaze and the intricate adornment (from the gold coins of the necklace to the delicate nose ring) invite the viewer to witness a moment of quiet reflection, suspended in time by the artist's masterful brushwork.

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Paalakar Rakh Na Use Haath Ke Chhaale Jaisa carries.