
पाटल-पाटल है
Patal-Patal Hai
Chandrasen Virat
4 verses · ~12 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~1 min
अंजुरी-जल में प्रणय की अर्चना के फूल डूबे ।
ये अमलतासी अँधेरे, और कचनारी उजेरे, आयु के ऋतुरंग में सब चाह के अनुकूल डूबे ।
स्पर्श ने संवाद बोले, रक्त में तूफ़ान घोले, कामना के ज्वार-जल में देह के मस्तूल डूबे ।
भावना से बुद्धि मोहित- हो गई प्रज्ञा तिरोहित, चेतना के तरु-शिखर डूबे, सुसंयम-मूल डूबे ।
इति

Paired Painting
Krishna Embracing Radha
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Deh Ke Mastool carries.