
4 verses · ~2 min
जो न परम कोमलता उसकी रही विमलता में ढाली। जो माई के लाल कहाने की न लसी उस पर लाली। कातर जन की कातरता हर होती है जो शान्ति महा। उसकी मंजु व्यंजना द्वारा जो वह व्यंजित नहीं रहा।
लोकप्यार-आलोकों से जो आलोकित वह हुआ नहीं। पूत प्रीति पुलकित धाराएँ जो उस पर पलपल न बहीं। देश-प्रेम की कलित कान्ति से कान्ति मान वह जो न मिला। जाति-हितों के वर विकास से जो वह विकसित हो न खिला।
होकर सिक्त रुचिर रस से जो रसमयता उसकी न बढ़ी। सुन्दरता में से जो उसकी सुरभि परम सुन्दर न कढ़ी। जो वह भाव-भक्ति-आभा से बहु आभामय नहीं बना। जो वह पातक-तिमिर-निवारक प्रभा-पुंज में नहीं सना।
जो उदारता दया दान की दमक न दे उसको दमका। जो न जन्मभू-हित-चिन्ता की चाह चमक से वह चमका। तो मानवता-रत मानव का बना सकेगा मुदित न मन। विधु सा विपुल विनोद-निकेतन बारिज जैसा विकच वदन।
इति
The Poet
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Paired Painting
Swarna Mohini
This transcendent work by Raja Ravi Varma captures a timeless vision of ethereal grace, depicting a serene maiden delicately draped in shimmering pink silks as she walks amidst a tranquil lotus pond. Varma masterfully bridges classical Indian aesthetic traditions with European academic realism, creating a visual language that immortalized mythological and idealized archetypes. The flowing veil billows softly in an unseen breeze, framing her gentle expression and bestowing a divine, captivating aura upon the scene. As viewers, we are invited into a sacred sanctuary of nature where beauty, peace, and spiritual devotion intertwine harmoniously.
Open the viewer →


