
समझ का फेर
Samajh Ka Pher
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
5 verses · ~14 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI
_haldikunku.webp&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
5 verses · ~1 min
जाति ममता मोल जो समझें नहीं। तो मिलों से हम करें मैला न मन। देश-हित का रंग न जो गाढ़ा चढ़ा। तो न डालें गाढ़ में गाढ़ा पहन।1।
धूल झोंकें न जाति आँखों में। फाड़ देवें न लाज की चद्दर। दर बदर फिर न देश को कोसें। मूँद हित दर न दें पहन खद्दर।2।
तो गिना जाय क्यों न खुदरों में। क्यों उगा दे न बीज बरबादी। काम की खाद जो न बन पाई। देश-हित-खेत के लिए खादी।3।
हित सचाई बिना नहीं होगा। लोग ताना अनेक तन देखें। कात लें सूत, लें चला करघे। सैकड़ों गज गजी पहन देखें।4।
पैन्ह मोटा न पेट मोटा हो। सब बुरी चाट बाँट में न पड़े। छल कपट का न पैन्ह लें जामा। हथ-कते सूत के पहन कपड़े।5।
इति
The Poet
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
_haldikunku.webp&w=1200&q=72&output=webp&we=&maxage=1y&fit=cover)
Paired Painting
Scene from a Hindu Marriage
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ulti Samajh carries.