
मेरी टेक
Meri Tek
Subhadra Kumari Chauhan
2 verses · ~5 lines · 1 min
№ MMXXVI
RACHNA · A LIVING ARCHIVE
Loading the archive
MM · XXVI

4 verses · ~2 min
देख कर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं रह भरोसे भाग्य के दुख भोग पछताते नहीं काम कितना ही कठिन हो किन्तु उकताते नहीं भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं हो गये एक आन में उनके बुरे दिन भी भले सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले फले ।
आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही सोचते कहते हैं जो कुछ कर दिखाते हैं वही मानते जो भी हैं सुनते हैं सदा सबकी कही जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही भूल कर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं ।
जो कभी अपने समय को यों बिताते हैं नहीं काम करने की जगह बातें बनाते हैं नहीं आज कल करते हुए जो दिन गँवाते हैं नहीं यत्न करने से कभी जो जी चुराते हैं नहीं बात है वह कौन जो होती नहीं उनके लिए वे नमूना आप बन जाते हैं औरों के लिए ।
व्योम को छूते हुए दुर्गम पहाड़ों के शिखर वे घने जंगल जहाँ रहता है तम आठों पहर गर्जते जल-राशि की उठती हुई ऊँची लहर आग की भयदायिनी फैली दिशाओं में लपट ये कँपा सकती कभी जिसके कलेजे को नहीं भूलकर भी वह नहीं नाकाम रहता है कहीं ।
इति
The Poet
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Paired Painting
Portrait of Maharana Pratap
Maharana Pratap remains an enduring symbol of Rajput valor, independence, and unwavering resolve. As the ruler of Mewar, he famously refused to submit to the expanding Mughal Empire, choosing instead to live in the rugged Aravalli wilderness to preserve the dignity of his people. This portrait captures that indomitable spirit, depicting the king as a stoic warrior who stood firm against overwhelming odds. His presence in this painting is not just one of historical record, but of spiritual defiance, serving as a reminder of the sacrifices made in the pursuit of liberty. The landscape behind him reflects the harsh yet beautiful terrain of Rajasthan, which became both his sanctuary and his battlefield.
Open the viewer →
If this held you
Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Karmveer carries.