
13 verses · ~2 min
सज्जनो! देखिए, निज काम बनाना होगा। जाति-भाषा के लिए योग कमाना होगा।1।
सामने आके उमग कर के बड़े बीरों लौं। मान हिन्दी का बढ़ा आन निभाना होगा।2।
है कठिन कुछ नहीं कठिनाइयाँ करेंगी क्या। फूँक से हमको बलाओं को उड़ाना होगा।3।
सामने आये हमारे जो रुकावट का पहाड़। खोदकर उसको भी मिट्टी में मिलाना होगा।4।
उलझनों का जो पड़े राह में बारिधि कोई। तेज कुंभज सा हमें काम में लाना होगा।5।
मेहँदियों की तरह पिस जाँय भले ही लेकिन। रंग अपना तो हमें खुल के दिखाना होगा।6।
क्यों न इस राह में नुच जाँय या कुचले जावें। दूब की भाँति पनप कर के जम आना होगा।7।
जो इसी धुन में ही मिल जायँ कभी मिट्टी में। उग के बीजों की तरह सर को उठाना होगा।8।
भगवे कपड़ों से नहीं काम चलेगा प्यारे। देश-हित-रंग में कपड़ों को रँगाना होगा।9।
स्वर्ग औ मुक्ति के झगड़ों से किनारे रह कर। जाति-सेवा ही में सब जन्म बिताना होगा।10।
निज नई पौधा की उर-भू में बड़ी ही रुचि से। कर्म अनुराग का बर वृक्ष लगाना होगा।11।
जिन उरों में है घिरा पर-भाषा-ममता-तम। दीप वाँ नागरी-प्रियता का जलाना होगा।12।
ऐसा कर करके सदा आप फले, फूलेंगे। ईश की होगी दया, जग में ठिकाना होगा।13।
इति
The Poet
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Paired Painting
Parashurama, the Sixth Avatar of Lord Vishnu
Parashurama stands as a formidable figure in the Hindu tradition, revered as the sixth avatar of Lord Vishnu. He is the eternal warrior sage, a Brahmin who wields the axe to restore cosmic order, or Dharma, when it is threatened by the corruption of kings. In this masterfully rendered lithograph from the Ravi Varma Press, we see him portrayed not merely as a destructive force, but as a grounded, meditative presence. His posture upon the rock, clutching his signature parashu, or battle axe, reflects a moment of quiet strength before the storm of his divine mission. The print served as a bridge between the divine and the everyday, allowing devotees to contemplate the ferocious yet disciplined character of this immortal sage within their own sacred home spaces.
Open the viewer →


