№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Tarabai Interceding for Her Husband

Veera

अपने को न भूलें

Apne Ko Na Bhoolen

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
3 min read 6 versesजातिnationआत्मगौरव

6 verses · ~3 min

बन भोले क्यों भोले भाले कहलावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें। क्या अब न हमें है आन बान से नाता। क्या कभी नहीं है चोट कलेजा खाता। क्या लहू आँख में उतर नहीं है आता। क्या खून हमारा खौल नहीं है पाता। क्यों पिटें लुटें मर मिटें ठोकरें खावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।1।

पड़ गया हमारे लहू पर क्यों पाला। क्यों चला रसातल गया हौसला आला। है पड़ा हमें क्यों सूर बीर का ठाला। क्यों गया सूरमापन का निकल दिवाला। सोचें समझें सँभलें उमंग में आवें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।2।

छिन गये अछूतों के क्यों दिन दिन छीजें। क्यों बेवों से बेहाथ हुए कर मीजें। क्यों पास पास वालों का कर न पसीजें। क्यों गाल आँसुओं से अपनों के भीजें। उठ पड़ें अड़ें अकड़ें बच मान बचावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।3।

क्यों तरह दिये हम जायँ बेतरह लूटे। हीरा हो कर बन जायँ कनी क्यों फूटे। कोई पत्थर क्यों काँच की तरह टूटे। क्यों हम न कूट दें उसे हमें जो कूटे। आपे में रह अपनापन को न गँवावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।4।

सैकड़ों जातियों को हमने अपनाया। लाखों लोगों को करके मेल मिलाया। कितने रंगों पर अपना रंग चढ़ाया। कितने संगों को मोम बना पिघलाया। निज न्यारे गुण को गिनें गुनें अपनावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।5।

सारे मत के रगड़ों झगड़ों को छोड़ें। नाता अपना सब मतवालों से जोड़ें। काहिली कलह कोलाहल से मुँह मोड़ें। मिल जुल मिलाप-तरु के न्यारे फल तोड़ें। जग जायँ सजग हो जीवन ज्योति जगावें। सब भूलें पर अपने को भूल न जावें।6।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

1865 · 1947

Ayodhya Singh Upadhyay, widely known by his pen name Hariaudh, fundamentally altered the course of modern Hindi poetry. Born in 1865 in Nizamabad, Uttar Pradesh, he initially wrote in Braj Bhasha before making a decisive shift to Khari Boli. This transition proved historic. In 1914, he published Priyapravas, universally recognized as the very first epic poem written in modern Hindi. Hariaudh did not just write a monumental text. He proved that the everyday language of the people possessed the aesthetic gravity necessary for grand mythological narratives. His poetry seamlessly blended profound devotion with contemporary social reform, reimagining the divine figures of Radha and Krishna as dedicated servants of humanity. He served for decades as a professor at Banaras Hindu University, mentoring an entire generation of modern writers. Passing away in 1947, Hariaudh left a legacy that permanently established the structural foundations of contemporary Hindi literature.

Tarabai Interceding for Her Husband

Paired Painting

Tarabai Interceding for Her Husband

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Apne Ko Na Bhoolen carries.