
15 verses · ~3 min
जी न बदला न रंगतें बदलीं। चाल बदली नहीं दिखाती है। मौत को क्यों बुला रहे हैं हम। क्या बला पर बला न आती है।1।
आँख खुल खुल खुली नहीं अब तक। बात खलती भी खुल न पाती है। है हमें देख भाल का दावा। क्या हमें देख भाल आती है।2।
भूल पर भूल हो रही है क्यों। बात क्यों भूल भूल जाती है। लाज का है जहाज डूब रहा। पर हमें लाज भी, न आती है।3।
बात सारी बिगड़ बिगड़ी। बात मुँह से निकल न पाती है। बात रहती सदा हमारी थी। बात यह याद अब न आती है।4।
छिन रहे हैं कलेजे के टुकड़े। क्यों नहीं छरछराती छाती है। कढ़ रही आँख की पुतलियाँ हैं। किसलिए आँख भर न आती है।5।
सब तरह की कमाई कायर की। बीर की वे कमाई थाती है। हो रही है किसी की मनभाई। और हम को जँभाई आती है।6।
रख सके बात जो नहीं अपनी। सब जगह बात उनकी जाती है। हम सहेंगे न साँसतें कैसे। साँस रहते न साँस आती है।7।
कम न सोये बहुत रहे सोये। जाति की आन अब जगाती है। टूट कर भी न नींद टूट सकी। नींद पर नींद कैसे आती है।8।
मिल रहें मिल चलें मिलाप करें। पर कभी मेल मौत थाती है। जब समय आँख फेर लेता है। आँख जाने को आँख आती है।9।
देश का रंग रह सके जिससे। बात रंगत-वही बनाती है। जो रँगी जाति रंग में होवे। क्यों नहीं वह तरंग आती है।10।
जो हमें बार-बार तंग करे। क्यों उसे दंग कर न पाती है। संग जो संग के लिए न बनी। तो कभी क्यों उमंग आती है।11।
आँख से क्यों न वह बहे धारा। जो दुधारा बनी दिखाती है। जो रुला दे रुलाने वालों को। क्यों नहीं वह रुलाई आती है।12।
काम साधो सधा नहीं कोई। साधा पूरी न होने पाती है। बेसुधो दूसरे न हैं हम से। आज भी सुधा हमें न आती है।13।
मर जिये जाति के लिए कितने। जाति को जाति ही जिलाती है। चाहिए मौत से नहीं डरना। कब बिना मौत मौत आती है।14।
किस लिए जी लड़ा नहीं देते। जान हित-चाह क्यों छिपाती है। बात से लें न काम काम करें। काम की बात काम आती है।15।
इति
The Poet
अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
1865 · 1947
Ayodhya Singh Upadhyay, widely known by his pen name Hariaudh, fundamentally altered the course of modern Hindi poetry. Born in 1865 in Nizamabad, Uttar Pradesh, he initially wrote in Braj Bhasha before making a decisive shift to Khari Boli. This transition proved historic. In 1914, he published Priyapravas, universally recognized as the very first epic poem written in modern Hindi. Hariaudh did not just write a monumental text. He proved that the everyday language of the people possessed the aesthetic gravity necessary for grand mythological narratives. His poetry seamlessly blended profound devotion with contemporary social reform, reimagining the divine figures of Radha and Krishna as dedicated servants of humanity. He served for decades as a professor at Banaras Hindu University, mentoring an entire generation of modern writers. Passing away in 1947, Hariaudh left a legacy that permanently established the structural foundations of contemporary Hindi literature.

Paired Painting
Abhimanyu Kills Lakshmana
This profound chromolithograph captures one of the most dramatic and sorrowful moments of the Mahabharata war, depicting the youthful warrior Abhimanyu delivering a devastating blow to Lakshmana. The artwork immortalizes the raw fury and tragic destiny of the Kurukshetra battlefield, where young heroes met their fateful ends. Through the dissemination of the Ravi Varma Press, this image became deeply woven into the cultural consciousness of India, reminding generations of the immense cost of war and the fierce valor demanded by righteous duty.
Open the viewer →


