Canvas
Nasik Scene (III of IV)

ShantaIntermediate

हमें नहीं चाहिए

Hamein Nahi Chahiye

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
2 min read 10 versesHypocrisyPoliticsCaste

10 verses · ~2 min

आप रहे कोरा शरीर के बसन रँगावे। घर तज कर के घरबारी से भी बढ़ जावे। इस प्रकार का नहीं चाहिए हम को साधू। मन तो मूँड़ न सके मूँड़ को दौड़ मुड़ावे।1।

मन का मोह न हरे, राल धान पर टपकावे। मुक्ति बहाने भूल भूलैयाँ बीच फँसावे। हमें चाहिए गुरू नहीं ऐसा अविवेकी। जो न लोक का रखे न तो परलोक बनावे।2।

बूझ न पावे धर्म-मर्म बकवाद मचावे। सार वस्तु को बचन चातुरी में उलझावे। इस प्रकार का नहीं चाहिए हम को पंडित। जो गौरव के लिए शास्त्र का गला दबावे।3।

न तो पढ़ा हो न तो कभी कुछ कर्म करावे। कर सेवाएँ किसी भाँति जीविका चलावे। कभी चाहिए नहीं पुरोहित हम को ऐसा। पूरा क्या, जो हित न अधूरा भी कर पावे।4।

सीधे सादे वेद बचन को खींचे ताने। अपने मन अनुसार शास्त्र सिध्दान्त बखाने। हमें चाहिए नहीं कभी ऐसा उपदेशक। जो न धर्म की अति उदार गति को पहचाने।5।

बके बहुत, थोथी बातें कह, मूँछें टेवे। निज समाज का रहा सहा गौरव हर लेवे। इस प्रकार का हमें चाहिए नहीं प्रचारक। कलह फूट का बीज जाति में जो बो देवे।6।

चाहे सुनियम तोड़ ढोंग रचना मनमाने। मतलब गाँठा करे समाज-सुधार बहाने। नहीं चाहिए कभी सुधारक हम को ऐसा। ठीक ठीक जो नहीं जाति नाड़ी गति जाने।7।

घी मिलने की चाह रखे औ वारि बिलोवे। जिसकी नीची ऑंख जाति का गौरव खोवे। इस प्रकार का नहीं चाहिए हम को नेता। जो हो रुचि का दास नाम का भूखा होवे।8।

तह तक जिसकी ख समय पर पहुँच न पावे। थोड़ा सा कुछ करे बहुत सा ढोल बजावे। देश-हितैषी नहीं चाहिए हम को ऐसा। मरे नाम के लिए देश के काम न आवे।9।

निज पद गौरव साथ सभा को जो न सँभाले। सभी सुलझती हुई बात को जो उलझाले। इस प्रकार का नहीं चाहिए हमें सभापति। जिसे जो चाहे वही मोम की नाक बना ले।10।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Nasik Scene (III of IV)

Paired Painting

Nasik Scene (III of IV)

António Xavier Trindade, often revered as the Rembrandt of the East, possessed an extraordinary ability to capture the soul of India through a lens of profound empathy and technical brilliance. In this masterful work, he transports us to the sacred ghats of Nasik, a city steeped in ancient devotion and the gentle flow of the Godavari River. The painting hums with the quiet rhythms of daily life: here, the sacred and the mundane exist in a beautiful, harmonious dance. Figures draped in soft pastel garments gather by the cool, translucent waters, their presence speaking to a timeless tradition of purification and prayer. Trindade invites us to witness this collective moment of grace, where the light plays upon the temple stone and the water alike, grounding the viewer in a sense of serenity that has endured for generations.

Open the viewer →