№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

Shanta

एक तिनका

Ek Tinka

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
1 min read 3 versesघमंडprideतिनका

3 verses · ~1 min

मैं घमण्डों में भरा ऐंठा हुआ । एक दिन जब था मुण्डेरे पर खड़ा । आ अचानक दूर से उड़ता हुआ । एक तिनका आँख में मेरी पड़ा ।1।

मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन-सा । लाल होकर आँख भी दुखने लगी । मूँठ देने लोग कपड़े की लगे । ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी ।2।

जब किसी ढब से निकल तिनका गया । तब 'समझ' ने यों मुझे ताने दिए । ऐंठता तू किसलिए इतना रहा । एक तिनका है बहुत तेरे लिए ।3।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

Paired Painting

Sujata Offering Milk Rice to Siddhartha

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Ek Tinka carries.