Canvas
Battle between Rama and the Demon Trishira

VeeraAdvanced

आदर्श

Adarsh

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'
2 min read 4 versesRamaDevotionKrishna's leela

4 verses · ~2 min

लोक को रुलाता जो था राम ने रुलाया उसे हम खल खलता के खले हैं कलपते। काँपता भुवन का कँपाने वाला उन्हें देख हम हैं बिलोक बल-वाले को बिलपते। हरिऔधा वे थे ताप-दाता ताप-दायकों के हम नित नये ताप से हैं आप तपते। रोम रोम में जो राम-काम रमता है नहीं नाम के लिए तो राम नाम क्या हैं जपते।1।

पाँव छू छू उनके तरे हैं छितितल पापी और हम छाँह से अछूत की हैं डरते। बड़े बड़े दानव दलित उनसे हैं हुए दब दब दानवों से हम हैं उबरते। हरिऔधा वे हैं अकलंक सकलंक हो के हम भाल-अंक को कलंक से हैं भरते। जो न रमे राम में हैं कहें तो न राम राम लीला में न लीन हैं तो लीला क्यों हैं करते।2।

हो के बनबासी गिरिबासी को तिलक सारा साहस से पाया कपि-सेना का सहारा है। बन खरदूषण तिमिर को प्रखर-रवि अंकले अनेक-दानवी-दल विदारा है। हरिऔधा राम की ललाम-लीला भूले नहीं सविधि उन्होंने बाँधी वारि-निधि-धारा है। दो ही बाहु द्वारा बीस बाहु का उतारा मद होते एक आनन दशानन को मारा है।3।

पातक-निकंदन के पदकंज पूज पूज कैसे पाँव पातक पगों के सहलावेंगे। दानव-दलन से जो लगन रहेगी लगी दानव दुरन्त कैसे दिल दहलावेंगे। हरिऔधा कैसे बहकावेंगे बहक बैरी प्रभु के प्रलंब बाहु यदि बहलावेंगे। एक रक्त होते हम होवेंगे विभक्त कैसे भूरि भक्ति से जो रामभक्त कहलावेंगे।4।

इति

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

The Poet

अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’

Ayodhya Singh Upadhyay 'Hariaudh'

Battle between Rama and the Demon Trishira

Paired Painting

Battle between Rama and the Demon Trishira

This vibrant scene depicts a climactic moment from the ancient Indian epic, the Ramayana. It captures the fierce struggle between the forces of Lord Rama and the multi headed demon Trishira. The artist employs the characteristic Mewar style, utilizing expressive, stylized figures and a bold, saturated color palette to convey the intensity of the battlefield. The Vanara army, led by Hanuman, engages with the demonic hosts in a swirling composition that reflects the cosmic scale of this righteous war. Every stroke serves to highlight the triumph of dharma over adharma, inviting the viewer to contemplate the eternal victory of divine righteousness.

Open the viewer →