№ MMXXVI

RACHNA · A LIVING ARCHIVE

Rachna by M.

Loading the archive

MM · XXVI

Canvas
Women Bathing by the River

Shanta

पिता

Pita

Avaneesh Singh Chauhan
1 min read 9 versesपिताfatherप्रेम

9 verses · ~1 min

पिता हमाए

मैं रोया तो मुझे चुपाया ‘बिल्ली आई’ कह बहलाया

मुश्किल में जीवन जीने की- कला सिखाए पिता हमाए

नदिया में मुझको नहलाया झूले में मुझको झुलवाया

मेरी जिद पर गोद उठाकर मुझे मनाए पिता हमाए

जब भी फसली चीजें लाते सबसे पहले मुझे खिलाते

कभी-कभी खुद भूखे रहकर मुझे खिलाए पिता हमाए

शब्द सुना पापा का जबसे मैं भी पिता बन गया तब से

मधुर-मधुर-सी संस्मृतियों में अब तक छाए पिता हमाए

इति

Avaneesh Singh Chauhan

The Poet

अवनीश सिंह चौहान

Avaneesh Singh Chauhan

Women Bathing by the River

Paired Painting

Women Bathing by the River

Open the viewer →

If this held you

Four more, in the same key.

Chosen for their rasa and their register, not their popularity. Each one carries some part of what Pita carries.