Canvas
The Battle of Pratapgad

HasyaBeginner

हे दयालु नेता

He Dayalu Neta

Alhad Bikaneri
2 min read 8 versesPoliticsHumourSatire

8 verses · ~2 min

तुम्हीं हो भाषण, तुम्हीं हो ताली दया करो हे दयालु नेता तुम्हीं हो बैंगन, तुम्हीं हो थाली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं पुलिस हो, तुम्हीं हो डाकू तुम्हीं हो ख़ंजर, तुम्हीं हो चाकू तुम्हीं हो गोली, तुम्हीं दुनाली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं हो इंजन, तुम्हीं हो गाड़ी तुम्हीं अगाड़ी, तुम्हीं पिछाड़ी तुम्हीं हो ‘बोगी’ की ‘बर्थ’ खाली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं हो चम्मच, तुम्हीं हो चीनी तुम्हीं ने होठों से चाय छीनी पिला दो हमको ज़हर की प्याली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं ललितपुर, तुम्हीं हो झाँसी तुम्हीं हो पलवल, तुम्हीं हो हाँसी तुम्हीं हो कुल्लू, तुम्हीं मनाली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं बाढ़ हो, तुम्हीं हो सूखा तुम्हीं हो हलधर, तुम्हीं बिजूका तुम्हीं हो ट्रैक्टर, तुम्हीं हो ट्राली दया करो हे दयालु नेता

तुम्हीं दलबदलुओं के हो बप्पा तुम्हीं भजन हो तुम्हीं हो टप्पा सकल भजन-मण्डली बुला ली दया करो हे दयालु नेता

पिटे तो तुम हो, उदास हम हैं तुम्हारी दाढ़ी के दास हम हैं कभी रखा ली, कभी मुंड़ा ली दया करो हे दयालु नेता

इति

Alhad Bikaneri

The Poet

अल्हड़ बीकानेरी

Alhad Bikaneri

The Battle of Pratapgad

Paired Painting

The Battle of Pratapgad

This scene captures the heart-pounding tension at the foot of Pratapgad fort, where Chhatrapati Shivaji Maharaj met the towering Bijapur general, Afzal Khan. It is far more than a mere tactical victory: it is a story of a leader’s profound love for his land and his people, standing tall against seemingly impossible odds. The image brings to life the split second of a desperate, treacherous embrace, where Shivaji Maharaj used the tiger claw (wagh nakh) to protect the dream of a free kingdom. It remains a deeply moving symbol of bravery and the enduring spirit of resistance that continues to beat in the hearts of millions today.

Open the viewer →